फर्रुखाबाद। भाई के साथ बाइक से घर लौटते समय महिला गिरकर घायल हो गई। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली फतेहगढ़ के नईबस्ती नवदिया निवासी मीना देवी (45) पत्नी महिपाल सिंह का मायका जिला कन्नौज थाना तालग्राम के गांव रोलिन में है। मीना के भाई मानेंद्र की हालत खराब होने पर उसे सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। इस पर मीना अपने मायके गई थी।
मंगलवार को मीना देवी भाई के साथ बाइक से सैफई मेडिकल कालेज गई थी। शाम को मीना अपने दूसरे भाई छविराम के साथ बाइक से घर लौट रही थी। उसके पीछे दूसरा भाई अखिलेश अन्य परिवार के लोगों के साथ लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे से लौट रहा था।
तालग्राम के पास एक्सप्रेस वे पर मीना देवी बाइक से गिर पड़ी। जिससे वह घायल हो गई। बहन को घायल देखकर परिजन उसे आनन फानन में अपने दूसरे वाहन से लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घेाषित कर दिया। मौत की खबर मिलने पर परिवार के लोग शव को लेकर चले गए।
अखिलेश ने बताया कि बाइक से गिरकर बहन की मौत हो गई। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करनी। इस लिए शव को घर ले गए।
-भाई के साथ मायके से घर लौट रही थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो