फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय ने सेवानिवृत सैनिक को मारी सींग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर से बाजार जाते समय सेवानिवृत्त वृद्ध सैनिक को रास्ते में गाय ने सींग मार दिए। सींग सीने के पास लगने से वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


परिजन उसको प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने गाय मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।

फतेहगढ़ के मोहल्ला नौगवां कैंट निवासी सेवानिवृत्त सैनिक प्रेमचंद्र (65) मंगलवार की दोपहर घर से बाजार भोलेपुर सब्जी खरीदने जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी की गाय के पास से वह गुजरा तो गाय ने प्रेमचंद्र के सींग मार दिए। इससे वह उछल कर दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर भाई गुलाब चंद्र परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रेम चंद्र को प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने प्रेमचंद्र को मृत घोषित कर दिया। गुलाब चंद्र ने कोतवाली पहुंच कर गाय मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

-भाई ने गाय मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें