फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा मजरा में बुखार से एक और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। कस्बे के मजरा खेड़ा में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। रविवार को सेवानिवृत्त सैनिक की बुखार से मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। पिछले सप्ताह गांव के एक युवक की मौत हुई थी। तब टीम ने गांव जाकर मरीजों की जांच कर दवाएं बांटी थी, इसके बावजूद हालात काबू में नहीं हैं।
विज्ञापन


जहानगंज गांव के मजरा खेड़ा में फैला बुखार घातक होता जा रहा है। रविवार सुबह एक और सेवानिवृत्त सैनिक की बुखार से मौत हो गई। इसके पहले अमन की मौत हो चुकी है। सेवानिवृत्त सैनिक शिवशंकर कटियार (55) पिछले कई दिनों से बुखार की चपेट में थे।

उनकी पत्नी रंजना ने बताया कि शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर फर्रुखाबाद स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर शनिवार को कानपुर एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान रविवार सुबह शिवशंकर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रंजना ने बताया कि उनके दो बेटियां ज्योति (25), नेहा (22) और एक बेटा श्याम (20) है। उन्होंने बताया कि गांव में अभी भी कई लोग बीमारी की चपेट में हैं। दो दिन स्वास्थ्य टीम ने गांव जाकर मरीजों की जांच कर दवाएं दी थी। इसके बावजूद गांव में बीमारी पर काबू नहीं पाया जा सका है।

पीएचसी जहानगंज के प्रभारी डा. प्रदीप कटियार ने बताया कि गांव में टीम गई थी तब शिवशंकर ने जांच नहीं कराई थी। गांव में फिर टीम भेजकर मरीजों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


-सेवानिवृत्त सैनिक की कानपुर में इलाज के दौरान जान गई
-पिछले सप्ताह हुई थी युवक की मौत, गांव में कई लोग बीमार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें