फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों ने डीएम से की सुविधाशुल्क मांगने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में एक माह में कई बच्चों की मौत के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। रविवार को डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। वार्डो में भर्ती मरीजों ने स्टाफ पर रुपये मांगने और जनरेटर न चलाने की शिकायत की है। शिकायत पर डीएम ने कमेटी बनाकर मामले की जांच कराए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी फर्रुखाबाद मोनिका रानी ने जिला अस्पताल में पल्स पोलिया अभियान का सुबह शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। लेबर रूम देखने के बाद वह वार्ड पहुंची और मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदार मोहल्ला नवदिया निवासी सुबोध अवस्थी ने बताया कि अस्पताल में बिजली जाने पर जनरेटर नहीं चलाया जाता है। घर से छोटा पंखा लाकर लगाना पड़ा है। दूसरे वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार राजेपुर के गांव पूरनपुर जिठौली निवासी राम शंकर ने बताया कि भाभी ममता को दो दिन पहले भर्ती कराया था।
विज्ञापन


मरीज भर्ती के समय स्टाफ ने एक हजार रुपये की मांगे थे, पांच सौ रुपये दे दिए। इसके बावजूद मरीज की सही से देखभाल नहीं की जा रही है। राम शंकर ने डीएम से कहा कि आपके आने की खबर पर आज सफाई कराई गई है। वैसे नियमित सफाई नहीं होती है।

डीएम ने एनआरसी और एसएनसीयू वार्ड, बर्न वार्ड का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि बर्न वार्ड के एसी हमेशा चलाए जाएं, खराब होने पर उसे तुरंत बनवाएं। डीएम ने प्रभारी सीएमओ डॉक्टर दलवीर सिंह और सीएमएस डॉक्टर अखिलेश अग्रवाल को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिये हैं। डीएम ने बताया कि सुविधा शुल्क मांगने की शिकायत की जांच कराएंगी।
विज्ञापन


- डीएम बोलीं, कमेटी बनाकर कराएंगे रुपये मांगने की जांच
- सीएमएस को व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें