कायमगंज। पितृपक्ष के दिनों में होने वाले सांझी महोत्सव में नवें दिन हंसगिरि बाबा सांझी मंडल गंगादरवाजा से 15 सांझी निकाली गई।
गंगादरवाजा की ओर से शुक्रवार रात 11 बजे काली का अखाड़ा, माखनचोर, होली खेलते भगवान कृष्ण, कृष्ण बलराम, कृष्ण सुदामा, हनुमान रावण संवाद, रक्षाबंधन, तुलसी पूजा, मां काली, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां दुर्गा व कैलाश पर्वत पर भगवान शिव के भक्त अघोरी बाबा आदि सहित 15 सांझी निकाली गई।
जिसमें कैलाश पर्वत पर भगवान शिव के भक्त अघोरी बाबा, मां दुर्गा व मां काली के अखाड़े को खूब सराहा गया। सांझी डीजे की घुनों पर शिवाला भवन गंगादरवाजा से प्रारंभ होकर लोकमन, गुड़ मंड़ी, मेन चौराहा, लोहाई बाजार, श्यामागेट होती हुई बजरिया पहुंची। सांझी देखने के लिए दूर दराज क्षेत्रों से आए लोग सड़कों पर व शहर के लोग अपनी अपनी छतों पर देर रात तक डटे रहे। इस मौके पर जितेंद्र गुप्ता, सुग्रीव गुप्ता, अरविंद्र गुप्ता, दिलीप गुप्ता, डा. राजू, बंटी गुप्ता, अनुज गुप्ता, लल्ला, गोपाल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
-सांझी महोत्सव के 9वें दिन निकली 15 सांझी
अमर उजाला ब्यूरो