फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली घास से पांच बकरियां मरीं, 35 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। जहरीली घास खाने से पांच बकरियों की मौत हो गई। देर रात भोजपुर विधायक के हस्तक्षेप के बाद विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच मुआयना किया।
विज्ञापन


थाना जहानगंज के गांव नगला पाल निवासी राजेंद्र और सूरज पाल सगे भाई हैं। दोनों भाइयों के पास 40 बकरियां हैं । रोज की तरह शुक्रवार को वह खेतों में बकरियां चराने गए। शाम को घर लौटने के बाद कुछ बकरियों की हालत बिगड़ गई। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक तीन बकरियों की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पशु चिकित्सक अरविंद कुमार को दी गई। मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने बकरियों का इलाज किया। इलाज के दौरान दो बकरियों की और मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर को दी। शुक्रवार देर रात विधायक गांव पहुंचे व घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने सूचना एसडीएम सदर अजीत कुमार को दी। सूचना पर देर रात तहसीलदार सदर राजीव निगम, लेखपाल अशोक त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पुष्प कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया जहानगंज स्थित पशु चिकित्सालय पर दवाई नहीं मिली।

35 बकरियों के लिए लगभग 20 से 25 हजार की दवाई बाहर से खरीदनी पड़ी। विधायक ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया खेत में कीटनाशक छिड़का गया था, वही घास बकरियों ने खा लिया, इसी के चलते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


-ग्रामीणों ने पशु चिकित्सालय से दवा न मिलने का लगाया आरोप
-विधायक के हस्तक्षेप पर देर रात 35 बकरियों का इलाज शुरू हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें