फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक एआरटीओ में बंद रहेगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय फतेहगढ़ में तीन दिन और काम बंद रहेगा। कार्यालय का सरवर और बैटरी खराब है। इसके ठीक होनेे के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन


ड्राइविंग लाइसेंस की शुरू हुई ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया पहले दिन फेल हो गई थी। विभाग में फीस जमा होना भी बंद हो गई है और दूसरी और ऑन लाइन फीस जमा नहीं हो रहीं। इस कारण जिन लोगों के अस्थाई लाइसेंसों की समय अवधि समाप्त हो रही है। वह आवेदक फीस जमा न होने के कारण परेशान है।

एआरटीओ कार्यालय का सरवर और बैटरी खराब होने से सभी काम बंद चल रहे है। इसकी जानकारी दिए जाने के बाद भी कानपुर से ठीक करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आया। इस कारण मंगलवार को भी सभी काम ठप रहे। गाड़ियों की फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, टैक्स जमा करने के लिए आवेदक काम बंद होने के कारण लोग निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन


वहीं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को कई लोगों ने कैफे व मोबाइल से बेवसाइट खोल कर आवेदन किए। आवेदन के दौरान बैंक खाते से फीस कटकर जमा नहीं होती और आवेदन निरस्त हो जाता है। आवेदकों ने इस समस्या की जानकारी एआरटीओ प्रवर्तन को दी। उन्होंने बताया सरवर खराब है।

इस कारण बेवसाइट काम नहीं कर रही होगी। सरवर और खराब हुई बैटरी शुक्रवार तक बदलेगी। शनिवार से काम शुरू कराया जाएगा। ऑन लाइन में आने वाली दिक्कतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों से बात की जाएगी।

फिटनेस न होने से बढ़ रहा जुर्माना
फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में गाड़ियों के फिटनेस संबंधी काम न होने के कारण गाड़ी मालिकों पर जुर्माना बढ़ रहा है। जिन गाड़ियों की फिटनेस संबंधी तिथि निकल गई है। उन गाड़ी मालिकों को फिटनेस होते तक फीस के साथ 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लेट फीस भी देनी होगी।
विज्ञापन


-खराब सरवर और बैटरी की कमी को ठीक कराया जाएगा
-ड्राइविंग लाइसेंस का ऑन लाइन आवेदन सिस्टम भी फेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें