फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसईखेड़ा व जरहरी में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। विकास खंड क्षेत्र के गांव बसईखेड़ा और जरहरी में गंदगी व जलभराव होने से बीमारियां पनप रही हैं। यहां वायरल फीवर और मलेरिया का प्रकोप है। पांच दिन से इन दोनों गांवों में करीब पचास से ज्यादा मरीज हो चुके हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेश पर चिकित्सीय टीम ने दोनों गांवों में जाकर मरीजों को दवा बांटी।
विज्ञापन


बसईखेड़ा निवासी विवेक, अर्पित, वेदप्रकाश, आकाश, आलोक, गोपीचंद्र, राधा, प्रिया, लोकेंद्र, रोहित, आदेश, पिंटू, शिवम, कनक, शिवानी और जरहरी निवासी माया, शिवानी, जागृति, उत्कर्ष, प्रसून, प्रदीप, मुदित और चेतक पांच-छह दिन से बुखार से पीड़ित हैं। ये लोग झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं।

सोमवार को प्रधान अरविंद यादव ने विधायक अमर सिंह खटिक को गांव में फैली बीमारी की जानकारी दी तब विधायक ने जिलाधिकारी को सूचना दी। जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री टीम के साथ दोनों गांव पहुंचे। उन्होंने मरीजों का परीक्षण कर दवा बांटी। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि बसईखेड़ा और जरहरी में वायरल व मलेरिया फैलने के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन


बुखार से पीड़ितों की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी जाएगी। गुरुवार को भी गांव में टीम भेजेंगे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जरहरी में जगह-जगह गंदगी फैली है। सफाईकर्मी कभी-कभार ही आता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप है। वहीं बसईखेड़ा में जलभराव होने से मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन


-गंदगी और जलभराव से फैली बीमारी
-डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य टीम ने गांव जाकर मरीजों को बांटी दवा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें