फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया बरेली हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव जमापुर में अस्पताल भवन की तीसरे मंजिल पर काम करते समय मजदूर गंभीर घायल हो गया। लोहिया अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह परिजनों ने शव रखकर बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। सीओ और एसओ ने परिजनों को समझाकर करीब 45 मिनट बाद जाम खुलवाया। मृतक की पत्नी ने इत्फाकिया हादसे की तहरीर दी है।
विज्ञापन


राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जमापुर स्थित सूरज हास्पिटल में निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव मऊ निवासी राजेश कुमार मजदूरी करता था। रविवार शाम को वह भवन की तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था। इस दौरान वह नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल के स्टाफ ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

रात करीब 11 बजे उपचार के दौरान राजेश की मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे बिना बताए परिजन अस्पताल से शव लेकर चले गए। परिजनोें और ग्रामीणों ने सूरज अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। बवाल बढ़ते देखकर अस्पताल प्रबंधक ने गेट बंद करा दिया। इसके बाद भीड़ न शव रखकर बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ अमृतपुर ओंकार सिंह, थानाध्यक्ष राजेपुर सुशील कुमार पटेल और थानाध्याक्ष अमृतपुर नरेंद्र गौतम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। हंगामे के कारण करीब 45 मिनट तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

मृतक की पत्नी नन्ही देवी ने थानाध्यक्ष को इत्फाकिया हादसे की तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्री व तीन पुत्र अमन, शिवम और अनीशा हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


-काम करते समय तीसरी मंजिल से गिर गया था मजदूर
-सीओ, एसओ के समझाने पर माने परिवार के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें