फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीएस राशि जमा न करने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की बैठक रविवार को श्री मोहनलाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज में हुई। इसमें डीआईओएस कार्यालय में एनपीएस के नाम पर 23,21,7547 रुपये की कटौती का धन शिक्षकों व कर्मचारियों के खाते में जमा करने का मामला उठाया गया। इसके विरोध में 25 सितंबर को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश संयोजक राजेश निराला ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन से जून 2016 से अगस्त 2017 तक प्रति माह 10 प्रतिशत एनपीएस की कटौती की जा रही है। ये धन शिणेत्तर कर्मचारियों के स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है।

इससे ब्याज एवं शासन से मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बताया कि अभी तक 411 शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन से एनपीएस की कटौती की जा चुकी है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्रनारायण मिश्र ने कहा कि नामिनी विकल्प पत्र की लंबित पत्रावलियों के निस्तारण की मांग उठाई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महामंत्री नरेंद्र कुमार अग्निहोत्री ने भी विचार रखे। कार्यकारी जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार बाजपेई, प्रदेश संगठन मंत्री जागेश्वर प्रसाद राजपूत, महेंद्र पाल सिंह, अनिल कुमार, अहिबरन सिंह, यशपाल यादव, विनोद कुमार और प्रदीप पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन


- 25 को डीआईओएस दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें