फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी आश्रम की संपति बेचकर देंगे फंड

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम फर्रुखाबाद, शिकोहाबाद, इटावा व मुरादाबाद क्षेत्र के डायरेक्टर दीनानाथ तिवारी व प्रशासक नागेन्द्र नाथ तिवारी ने शनिवार को क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में प्रबंध कमेटी के साथ बैठक की। क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि गांधी आश्रम की संपत्ति बेचकर कर्मचारियों को फंड दिलाने के लिए केंद्र सरकार से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


श्री गांधी आश्रम मजदूर संघ के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न तिवारी ने बताया कि जिले के गांधी आश्रमों में 55 कर्मचारी कार्यरत थे। मौजूदा समय में 25 कर्मचारी कार्यरत हैं और अन्य कर्मचारी रिटायर्ड हो चुके हैं। इनका करीब 1.85 करोड़ का फंड बकाया है।

गुलाबचंद्र गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2006 में वह रिटायर्ड हो गए थे। उनका करीब 10.45 लाख रुपया फंड का बकाया है, जो आज तक नहीं मिला है। कर्मचारियों ने मांग की कि उनका फंड दिया जाए और प्रबंध कमेटी भ्रष्टाचार बंद करे। शनिवार को क्षेत्रीय निदेशक के आने पर नाराज कर्मचारी धरना-प्रदर्शन पर बैठे।
विज्ञापन


उनके धरने का भारतीय किसान यूनियन, सर्वोदय मित्र मंडल, रेलवे मजदूर संघ और पीडब्लूडी समेत अन्य संगठन ने भी समर्थन किया। सर्वोदय मंडल के लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को उनका फंड दिया जाए। समाचार लिखे जाने तक डायरेक्टर और कर्मचारियों के बीच वार्ता चल रही है।
विज्ञापन


-फंड न मिलने से नाराज कर्मचारी धरने पर बैठे
- क्षेत्रीय निदेशक ने प्रबंध कमेटी के साथ की वार्ता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें