फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दवाई खाने के बाद 150 बच्चे हुए बीमार

Wed, 11 Feb 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-25 कमालगंज सीएचसी में छात्र का हाल लेते सीएमओ, बीएसए। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/ कमालगंज। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मोहनुद्दीनपुर के एक प्राइवेट जूनियर हाई स्कूल में दवा खिलाए जाने के बाद 150 बच्चों की हालत बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस व अन्य साधनों से जिला लोहिया अस्पताल व सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया गया। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। कुछ शिक्षक बाउंड्रीवाल फांद जान बचाकर भागे। एक शिक्षक को पुलिस अपनी सुरक्षा में थाने ले आई। बच्चों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


जिले के कमालगंज ब्लाक की मोहनुद्दीनपुर ग्राम पंचायत स्थित जवाहरलाल प्रेमा देवी जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार को मध्यांतर (इंटरवल) के बाद 150 बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई गई। थोड़ी देर बाद कुछ बच्चों को चक्कर आने, घबराहट व सिर में जोर से दर्द होने की शिकायत होने लगी। इस पर शिक्षकों ने बच्चों को पानी आदि पिला कर स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन बच्चों की हालत में सुधार होने के बजाय अन्य बच्चों की भी हालत बिगड़ने लगी। इस पर 108 एंबुलेंस को फोन किया गया। एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही आस-पास के लोगों व अभिभावकों तक स्कूल में बच्चे बीमार होने की सूचना पहुंच गई। इस पर अभिभावकों में दहशत फैल गई और वह स्कूल में पहुंचने लगे। स्कूल पहुंचने पर अपने बच्चों की हालत खराब देकर अभिभावक परेशान हो गए।
एंबुलेंस मौजूद न देख कुछ अभिभावक निजी साधनों से ही बीमार बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए चल दिए। इसके बाद एंबुलेंस भी स्कूल पहुंचने लगीं। सीएचसी में कमालगंज में 33 बच्चों को पहुंचाया गया, जबकि मुख्यालय स्थित लोहिया अस्पताल में 68 बच्चे भर्ती हुए। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को हुई तो सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार सीएचसी पहुंचे और उन्होंने अपनी देखरेख में बच्चों का उपचार शुरू कराया। कुछ देर बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, बीईओ सुरेश चंद्र अस्पताल पहुंचे। सीएचसी में आधा दर्जन चिकित्सकों ने भर्ती बच्चों का उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

इस बीच अभिभावकों व ग्रामीणों का विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा फूटा पड़ा। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान ग्रामीण का शिक्षकों से विवाद होने लगा। गालीगलौज के बीच ग्रामीणों का आक्रोश देखकर विद्यालय के कर्मचारी भयभीत हो गए। कुछ कर्मचारी चहारदिवारी फांद कर भागे। सूचना पर 112 पुलिस व जहानगंज थानाध्यक्ष राजेश राय विद्यालय पहुंचे। विद्यालय से एक शिक्षक को पुलिस अपनी सुरक्षा में थाने लेकर आई। प्रधानाचार्य फूलसिंह का कहना है कि पंजीकृत 265 छात्र-छात्राओं में 150 बच्चे मंगलवार को स्कूल आए थे। सभी ने दवा खा ली थी। इसके कुछ देर बाद ही बच्चों की हालत बिगड़ने लगी।
सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि स्कूल में 150 बच्चों को दवा खिलाई थी। पेट दर्द, सिर दर्द व घबराहट की शिकायत करने पर बच्चों को सीएचसी व लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत में सुधार है।

फोटो-25 कमालगंज सीएचसी में छात्र का हाल लेते सीएमओ, बीएसए। संवाद

फोटो-25 कमालगंज सीएचसी में छात्र का हाल लेते सीएमओ, बीएसए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें