संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 22 महीनों से पुलिस की पकड़ से दूर 15 हजार के इनामी आरोपी को एसओजी ने दबोच लिया। एसओजी ने पकड़े गए आरोपी को अमृतपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी उसके गांव से दिखाई। तलाशी में उसके पास से तमंचा व दो कारतूस की बरामदगी दिखा जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 15 वर्षीय पुत्री को फरवरी 2019 में गांव का युवक ले गया था। कोर्ट में किशोरी ने अपने बयान में दुष्कर्म की पुष्टि की। इस पर विवेचक ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आरोपी की तलाश में कई बार दबिशें दीं। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर बरेली में जाकर मजदूरी करने लगा था। एसपी ने आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा ने सुरागकशी के बाद दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ अवैध शस्त्र का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को जेल भेज दिया।