फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा पड़ा शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया के पास गुजरे रेलवे ट्रैक पर जिला एटा के गांव परसूपुर खरसुलिया के युवक का शव कटा मिला। लखनऊ-पैसेंजर ट्रेन के चालक की सूचना पर थाना कंपिल पुलिस ने शव हटवाया। इससे 20 मिनट देरी से ट्रेन रवाना हुई। जीआरपी ने युवक की जेब में मिले आधारकार्ड से शव की पहचान की और उसके परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब 1:15 बजे खेतलपुर सौरिया गांव के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर कटे हुए शव को देख लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन के चालक ने ट्रेन रोक दी। चालक ने स्टेशन मास्टर राकेश कुमार को घटना की सूचना दी। स्टेशन मास्टर की जानकारी पर कंपिल थाने के दरोगा उदयनरायन शुक्ल व यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक से शव उठवाया। इससे ट्रेन 1:35 बजे रवाना हो सकी। घटनास्थल जीआरपी का होने के चलते दरोगा ने इसकी जानकारी जीआरपी चौकी कायमगंज को दी।
तब जीआरपी दरोगा रवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उसकी पैंट की जेब से आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और तीन मोबाइल मिले। आधारकार्ड में जिला एटा गांव परसूपुर खरसुलिया और नाम देवेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह दर्ज था। जीआरपी ने मोबाइल से मिले नंबर पर सूचना दी तो वह राजेंद्र सिंह का निकला। जीआरपी ने राजेंद्र सिंह को सूचना देकर शव का पंचनामा भरा। जीआरपी दरोगा ने बताया कि युवक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा, इसका पता अभी नहीं चल सका है। परिजनों के आने के बाद जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा शव मिला
आधारकार्ड से हुई पहचान, एटा का रहने वाला था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें