फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने देखी गांव की हकीकत, चार अफसरों से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ब्लाक क्षेत्र के गांव पट्टी खुर्द में शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार पहुंचे। वहां पर उनको विकास कार्यों और योजनाओं में खामियां मिलीं। इस पर डीएम ने जल निगम के अधिशासी अभियंता, समाज कल्याण अधिकारी व एडीओ पंचायत को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। अनुपस्थित रहे डीआरडीए के सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि की नोटिस देने का फरमान सुनाया। उन्होंने 15 दिन के अंदर गांव को खुले में शौचमुक्त कराने को कहा।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने इस गांव को गोद लिया था। इसके बाद तमाम प्रयासों के बावजूद यहां पर्याप्त विकास नहीं हुआ। शनिवार को यहां चौपाल लगाकर डीएम ने प्रधान से पूछा कि गांव खुले में शौचालय मुक्त हुआ कि नहीं ? इस पर प्रधान राजवीर पाल ने बताया कि 70 फीसदी गांव ओडीएफ हो पाया है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और 15 दिन के अंदर गांव को खुले में शौचमुक्त बनाने को कहा।
वर्ष 2016-17 के शौचालयों की जांच डीआरडीए के एई को दी गई थी, लेकिन उन्होंने जांच पूरी करके नहीं दी। वह मौके पर मौजूद भी नहीं मिले। इस पर डीएम ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। प्रधान ने बताया कि 50 शौचालय अपने पास से बनवाए थे। इसका भुगतान नहीं हुआ है। इस लापरवाही पर एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह राठौर से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शौचालय के लाभार्थियों के चयन की जांच पूरी करके आख्या न देने पर एक्सईएन जल निगम पंकज यादव से स्पष्टीकरण तलब किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवास के लाभार्थियों से काम पूरा करने को कहा। मनरेगा से बने आदर्श तालाब में इनलेट, आउटलेट तक नहीं बने मिले। बोर्ड भी नहीं लगा मिला। तालाब में गंदगी पाई गई। पता चला कि बीते दिनों जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव को तालाब खुदाई का सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने आख्या नहीं भेजी। इस पर उनका भी स्पष्टीकरण तलब किया गया। बीडीओ अतुल तिवारी व प्रधान को इनलेट-आउटलेट बनवाकर तालाब को भरवाने के निर्देश दिए।
डीएम ने राशन वितरण के बारे में पूछताछ की। राशन न मिलने पर तत्काल जानकारी देने को कहा। इस मौके पर डीसी मनरेगा संजय शर्मा, बीईओ मुन्नालाल त्रिवेदी, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी डॉ. अमित अग्रवाल, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, इंसपेक्टर संजीव सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
---
पौधरोपण किया, ड्रेसें बांटीं
मोहम्मदाबाद। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पांच गर्भवती महिलाओं संगीता, रुचि, पूनम, मंजू व प्रीती की फल की डलिया देकर गोदभराई की रस्म पूरी कराई। कुपोषित बच्चे गोल्डी, इंदू, मनी, जान्हवी को पोषाहार दिलाया। स्कूल में बच्चों से मिले। कुमकुम, गार्गी, निशा व शिवानी आदि बच्चों को ड्रेस वितरित की। अशोक का पौधा रोपित किया।
---
पानी की गुणवत्ता जांचने के आदेश
मोहम्मदाबाद। परिषदीय स्कूल की टीचर सविता देवी ने शिकायत की कि हैंडपंप का पानी दूषित है। इस पर एक्सईएन जल निगम पंकज यादव को हैंडपंपों की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी गई गई।

ओडीएफ होने पर बनेगी पानी की टंकी
अधिशासी अभियंता जल निगम पंकज यादव ने बताया कि ओडीएफ होने के बाद इस गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा। गांव के अवशेष गरीबों को आवास दिए जाएंगे।
विज्ञापन


फोटो 23 पट्टी खुर्द गांव में परिषदीय स्कूल में ड्रेस बांटते जिलाधिकारी रविंद्र कुमार।
फोटो 25 पट्टी खुर्द गांव में लगी चौपाल में मौजूद ग्रामीणों की भीड़।


डीएम ने देखी गांव की हकीकत, चार अफसरों से जवाब-तलब
डीआरडीए के एई को नोटिस देने के निर्देश, 15 दिन में पट्टी खुर्द को बनाया जाए खुले में शौचमुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें