मेरठ के ध्यानार्थ
ई-रिक्शा से जा रही महिला की चेन लूटी
बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, विरोध करने पर बहन से की हाथापाई, सीओ-कोतवाल ने घटनास्थल पर जाकर जांच की
फोटो-21एफआरडीपी03, परिचय- कोतवाली में बैठीं पीड़िता रिंकी व माला।
फोटो-21एफआरडीपी04, परिचय- घटनास्थल पर लोगों से जानकारी करते सीओ व कोतवाल।
अमर उजाला ब्यूरो
कायमगंज। मेरठ से आकर रिश्तेदारी में जा रही महिला की चेन रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने लूट ली। विरोध करने पर उसकी बहन के साथ हाथापाई की और भाग निकले।
मेरठ के जागृति विहार निवासी राहुल की पत्नी रिंकी कटियार अपनी बड़ी बहन उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी माला कटियार पत्नी कुलदीप व तीन बच्चों के साथ एक बजे कायमगंज स्टेशन पर उतरीं। यहां से दोनों महिलाएं ई-रिक्शा से अपनी रिश्तेदारी क्षेत्र गांव बरझाला में नगेंद्र गंगवार के यहां जा रहीं थी तभी पीछे आए दो बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने रास्ते में झपट्टा मारकर रिंकी के गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। लूटपाट का विरोध करने पर रिंकी और माला की लुटेरों से हाथापाई हुई। हालांकि लुटेरे भाग निकले। रिंकी व माला कोतवाली पहुंची और कोतवाल भुवनेश कुमार को मामले से अवगत कराया। कोतवाल ने तत्काल मामले की सूचना सीओ नरेश कुमार को दी और महिला को लेकर घटनास्थल पर गए। सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। पीड़ित महिला ने बताया कि लुटेरे लाल-काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार थे। पीछे बैठा हुआ लुटेरा छोटे कद का काला और मोटा था। कोतवाल ने बताया कि महिला से तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
----
जेल से छूटते ही फिर की चेन स्नेचिंग
कायमगंज। पीड़ित महिलाओं को लोगों ने हाल में ही रेलवे स्टेशन पर चेन स्नेचिंग करते पकड़े गए लुटेरे की फोटो दिखाई। इस पर दोनों महिलाओं ने उसे पहचान लिया। महिला की बात सुनकर सीओ व कोतवाल ने उसे जल्द पकड़ने की बात कही। पुलिस के अनुसार अभी कुछ दिन पहले ही लुटेरे को जेल भेजा था लेकिन वह जल्द ही जेल से छूटकर बाहर आ गया। पुलिस ने एक लुटेरे की पहचान अब्दुला के रूप में की है। पता चला है कि स्टेशन से ही लुटेरे महिलाओं का पीछा कर रहे थे। सुनसान जगह पर मौका मिलते ही झपट्टा मारकर चेन लूट ली।