फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदानित स्कूलों के शिक्षकों ने होली से पहले वेतन की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुदानित विद्यालयों के शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने वित्त एवं लेखाधिकारी से मिलकर होली से पहले वेतन दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में संचालित अनुदानित स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारियों को जनवरी से वेतन नहीं मिला है। होली का त्योहार नजदीक आ है। अभी तक जनवरी और फरवरी का वेतन शिक्षक व कर्मचारियों के खातों में नहीं भेजा गया है।

गुरुवार को सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिवेदी ने अन्य शिक्षकों के साथ सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वेतन होली से पहले दिलाया जाए। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी ने कहा कि दोनों माह के वेतन भुगतान को बिल बन गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को कोषागार में पास होने के लिए भेज दिए जाएंगे। होली से पहले सभी शिक्षक व कर्मचारियों के खातों में वेतन पहुंच जाएगा। इस दौरान सुखवासी लाल, संतोष कुमार, कौशलेंद्र कुमार, विनोद कुमाद, मोहित, अनूप कुमार, प्रदीप कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


अनुदानित स्कूलों के शिक्षकों ने वेतन की उठाई मांग

सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने वित्त एवं लेखाधिकारी से की मुलाकात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें