फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआर कोआपरेटिव से 15 मार्च तक जांच रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सहकारी बैंक के डायरेक्टरों के खिलाफ कई बिंदुओं पर की गई शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर जिला स्तर पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक ने 15 मार्च तक साक्ष्यों सहित जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेता विमल कटियार ने सहकारी बैंक के डायरेक्टरों के खिलाफ 11 बिंदुओं पर सहकारिता मंत्री से शिकायत की थी। इस पर अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक विनय कुमार मिश्र ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। जिसमें सहायक आयुक्त एवं सहायक आयुक्त निबंधक फर्रुखाबाद को अध्यक्ष दो अपर जिला सहकारी अधिकारी सदस्य बनाए गए।

आदेश में कहा कि शिकायतों के आधार पर जिला सहकारी बैंक एवं सहकारी समितियों की प्राथमिक जांच में शिकायतों की पुष्टि हुई। विभिन्न स्तरों पर अनियमितता भी पाई गई। इससे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है। सहायक आयुक्त ने कमेटी से 15 मार्च तक जांच कर साक्ष्यों सहित जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। जिससे दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वसूली की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें