फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल छाने से केंद्रों में रहा अंधेरा, नहीं हुई प्रकाश व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के हिंदी के पेपर में केंद्रों पर मंगलवार को अव्यवस्थाएं हॉवी रहीं। सुबह की पाली में बादल छाने से कई केंद्रों के कक्षों में अंधेरा हो गया। केंद्र व्यवस्थापकों ने प्रकाश व्यवस्था नहीं कराई। इससे परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईस्कूल हिंदी का पेपर 2716 परीक्षार्थियों ने छोड़ दिया। सचलदलों ने केंद्रों का निरीक्षण किया तो उनको कुछ केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे बंद, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नदारद मिले।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय और इंटर की सामान्य आधारिक विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल हिंदी पेपर में 14549 पंजीकृत छात्रों में से 13059 परीक्षा देने उपस्थित हुए। पंजीकृत 11628 छात्राओं में से 10402 परीक्षा में शामिल हुईं। इंटरमीडिएट के सामान्य आधारिक विषय की परीक्षा में 353 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 342 ने परीक्षा दी।

डीआईओएस कमलेश बाबू को परीक्षा केंद्र स्वामी राम प्रकाश आदर्श इंटर कालेज तिराहा मुरहास, सर्वोदय इंटर कालेज पिपरगांव, डॉ. शिवनंदन सिंह इंटर कालेज खिमसेपुर मोहम्मदाबाद परीक्षा केंद्रों के कमरों में अंधेरा मिला। प्रकाश की व्यवस्था न करने पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक से नाराजगी जताई। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव मिश्रा के सचलदल को श्रीराजेंद्र सिंह इंटर कालेज नवाबगंज में प्रकाश की व्यवस्था नहीं मिली। आदर्श जनता इंटर कालेज महलई खुम्मरपुर केंद्र पर सात कमरों में परीक्षा चल रही थी। इसमें लगे सीसीटीवी कैमरा और वायस रिकार्डर बंद थे, तीन कमरों में प्रकाश की व्यवस्था न होने से अंधेरा छाया हुआ था। यशोदा देवी इंटर कालेज हरदुआ केंद्र पर प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम न किए जाने के कारण कमरों में अंधेरा मिला। इस विद्यालय में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ड्यूूटी करने नहीं आए।
विज्ञापन


एसकेएम इंटर कालेज चांदपुर के कमरों में भी प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम न होने से अंधेरा बना रहा। शहर के क्रिश्चियन इंटर कालेज, और रामानंद बालिका इंटर कालेज के कमरों में भी अंधेरा रहा। शाम की पाली में इंटर के हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा में राजकीय इंटर कालेज भटासा के सात कमरों में परीक्षा के दौरान अंधेरा था। प्रधानाचार्य ने जेनरेटर नहीं चलवाया। सचलदल प्रभारी राजीव मिश्रा ने एलईडी बल्ब मंगवा कर लगवाए और जेनरेटर से प्रकाश व्यवस्था कराई।

इस विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बिजली की व्यवस्था न होने के कारण बीच-बीच में बंद होते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दोनों पाली की परीक्षाएं शांत पूर्ण तरीके से हुईं। इनमें कोई भी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें