फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन व कलक्ट्रेट में हड़ताल का असर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा की जा रही हड़ताल का असर विकास भवन में नहीं दिखा। सभी कर्मचारियों ने गुरुवार को अपने पटलों पर बैठकर काम किया। हालांकि हड़ताल की आशंका को देखते हुए सुबह पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जो दोपहर को वापस चले गए। कलक्ट्रेट कर्मचारी भी ड्यूटी पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से हड़ताल की जा रही है। जबकि वह लोग राज्य कर्मचारी महासंघ के सदस्य हैं। उनके नेतृत्व ने हड़ताल का समर्थन नहीं किया। इससे वह लोग काम कर रहे हैं। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश सारस्वत ने बताया कि वह पशुपालन विभाग के अधिवेशन में शामिल होने लखनऊ गए हैं। चुनाव की तैयारी चल रही है। हड़ताल में उनकी ओर से कोई समर्थन नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें