फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ महोत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। महोत्सव के दौरान हुई प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को सीडीओ अपूर्वा दुबे ने पुरस्कृत किया। इससे पूर्व सोमवार रात में जवाबी कव्वाली हुई। इसमें कौमी एकता पर कलाम पेश किए गए।
फतेहगढ़ नगर के मोहल्ला भूसामंडी में चल रहे तृतीय फतेहगढ़ महोत्सव में सोमवार रात कव्वाली का आयोजन हुआ। इसमें कव्वाल मतलूब नियाजी व हाजी मंसूर निजामी ने कौमी एकता पर कलाम पढ़े। मंगलवार को महोत्सव का धूमधाम से समापन किया गया। मुख्य अथिति सीडीओ अपूर्वा दुबे ने महोत्सव के दौरान कराई गई प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागी काजल, रूबी, संध्या, सचिन पाल, कैप्टन, प्रमोद सोमवंशी, आदेश, अजीत, सुमित को पुरस्कार दिया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. अरशद मंसूरी एवं डा. अरविंद गुप्ता ने पुस्तकालय का शिलान्यास किया। इस दौरान समाजसेवी डा. अरशद मंसूरी, डा. अरविंद गुप्त, चमन शुक्ला, बॉबी दुबे, मुमताज बेगम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, डा. शाकिर अली, रिजवान अहमद ताज, अधिवक्ता अनिल मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।