फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक का शव बाग में फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाग में फंदे से लटका मिला श्रमिक का शव
विज्ञापन

संकिसा। श्रमिक का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ पर दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इससे पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुरी निवासी सिंहमुनि का 28 वर्षीय पुत्र रविंद्र उर्फ टिल्लू मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार रात को भोजन करने के बाद चारपाई पर सो गया। भोर में वह उठकर कहीं चला गया। सुबह जब देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उसके चाचा महेश पाल को वह गांव से कुछ दूरी पर बाग में आम के पेड़ पर लटका दिखाई दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। पत्नी शालिनी, मां चंपा देवी, दो बेटे तथा एक बेटी रो-रोकर बेहाल हो गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिन रविंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। युवक ने फांसी लगाई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इससे शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें