फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संविदा पर 14 डॉक्टर चयनित, आठ पद रह गए रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के रिक्त 22 पद संविदा पर भरने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुए साक्षात्कार के तीसरे दिन चयन सूची जारी कर दी गई। 14 डॉक्टर ही चयनित हो सके। इससे आठ पद फिर रिक्त रह गए।
विज्ञापन


संविदा पर डॉक्टरों के 22 रिक्त पद भरने के लिए 29 जुलाई को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अपने सामने साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण कराई थी। कुल 63 डॉक्टरों ने आवेदन किया था। साक्षात्कार में 36 डॉक्टर ही शामिल हुए थे, इनमें चयनित 14 डॉक्टरों में डॉ. काजल सिंह, डाॅ. अक्षय जोयल युहन्ना, डॉ. कृष्णकांत, डॉ. नितिन कुमार राजपूत, डॉ. आयुषी कटियार, डॉ. आनंद रत्नाम, डॉ. रिषू अग्निहोत्री, डॉ. वैभव यादव, डॉ. भावना राजपूत, डॉ. सृष्टि कटियार, डॉ. रितेश कुमार, डॉ. प्रिंस चौधरी के अलावा पहले से स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात डॉ. नूरुल हुदा व डॉ. आकांक्षा सक्सेना शामिल हैं।
चयन कमेटी के एक सदस्य के अनुसार ईडब्ल्यूएस के सभी तीन पद, एससी के चार में दो, एसटी का एक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वंशज का एक पद सहित आठ पद रिक्त रह गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्धारित पदों पर ही डॉक्टरों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि डॉक्टरों के आठ पद रिक्त रह गए हैं। इससे पहले हुए साक्षात्कार के बाद चयन के नाम पर भ्रष्टाचार की शिकायत हुई थी। इससे शासन से चयन प्रक्रिया निरस्त कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें