संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। जिले के 13 थानों में 133 टॉप टेन अपराधी पुलिस की रडार पर हैं। थानेवार टाप टेन अपराधियों की सूची बना ली गई है। सूचीबद्घ अपराधियों की कारगुजारी पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद शासन के आदेश पर यह कार्रवाई शुरू की गई है।
कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद से शासन ने टाप टेन अपराधियों की थानेवार सूची बनाकर उन पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए हैं। जिले में सभी थानों के 133 टाप टेन अपराधियों की सूची बनाकर तैयार कर ली गई है। पुलिस अब उनकी कारगुजारियों पर पैनी नजर रखेगी। टाप टेन सूची में शहर कोतवाली के मोहल्ला रेटगंज निवासी ईशान उर्फ जीशान, साहबगंज निवासी विकास दुबे, सुनारवाली गली निवासी जीतू यादव, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव खंदिया निवासी विकास यादव, गढ़ी मुकीम खां निवासी आलम, नगला छगन निवासी हरनाम, अमलापुर निवासी अनिल कुमार, जसमई निवासी विक्कू यादव, हथियापुर निवासी यासीन, कायमंगज कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलकिया निवासी लालू यादव, इब्राहिमपुर निवासी राजेश यादव, मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुरी निवासी ध्रुव बहेलिया, नगला नानकार निवासी सुरजीत उर्फ भोला, भूड़नगरिया निवासी धर्मेंद्र कुमार के नाम शामिल है। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुरैठी निवासी सर्वेश यादव, मोहल्ला गढ़ी निवासी अजीम, मोहल्ला चौखड़ा निवासी प्रमोद नाई, गांव फरीदपुर मंगली निवासी रामवीर, राजेपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी रमाकांत मिश्रा, आदेश मिश्रा, सत्येंद्र उर्फ कुटन्ना, गांव सीढ़े चकरपुर निवासी भूपेंद्र, कोतवाली मोहम्मदाबाद के राजीव नगर निवासी पंकज गुप्ता, नगला चंपत निवासी बलवीर सिंह, सकवाई निवासी सौरभ शुक्ला, रोहिला निवासी गोपाल यादव, गांव गढ़िया निवासी करू के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं।
ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव की बिजली गुल
फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली में रखा ट्रांसफार्मर रविवार को खराब हो गया। इससे ग्रामीणों की बिजली गुल हो गई। छह घंटा बिजली बंद रहने के बाद गांव के लोगों ने अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद भी अवर अभियंता गांव नहीं गए। देर शाम दोबारा शिकायत होने पर अवर अभियंता कर्मचारियों के साथ गांव गए और ट्रांसफार्मर को दिखवाने का काम शुरू कराया। इस कारण देर शाम तक गांव की बिजली बंद रही।