फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर सचिव का फोन न उठने पर वेतन कटा, प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार को विकास भवन सभागार में ब्लाक शमसाबाद व नवाबगंज के सचिवों के साथ बैठक कर समीक्षा की। इसमें विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट में अधिकांश सचिव फेल होने पर उन्हें चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


वहीं सूचना के बावजूद बैठक से गैरहाजिर रहने व फोन रिसीव न करने पर एक सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ वेतन काटने के निर्देश दिए।

विकास भवन सभागार में सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया ने डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला, डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी व एडीपीआरओ किरन वर्मा के साथ सचिवों की बैठक ली। शमसाबाद ब्लाक के 15 सचिवों में 14 बैठक में शामिल हुए, जबकि एक सचिव अवकाश पर था।

गत माह ग्राम पंचायतों में भेजी गई 1966 शौचालयों की धनराशि के सापेक्ष निर्माणाधीन 249 शौचालयों की ही फोटो अपलोड होने की जानकारी मिली। नवाबगंज दस 11 ग्राम पंचायत सचिवों में से दस ही आए। एक ग्राम ग्राम पंचायत सचिव गैरहाजिर था।
विज्ञापन


नवाबगंज में 1754 के सापेक्ष मात्र 153 शौचालय के फोटो ही पोर्टल पर अपलोड पाए गए। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते 15 मार्च शत प्रतिशत फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 20 मार्च तक प्रधानमंत्री आवास व मनरेगा के कार्यों को पूर्ण कराने का अल्टीमेटम दिया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत सचिव अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रैंप, पेयजल व्यवस्था, वॉलपेंटिंग, संपर्क मार्ग व बूथों की संख्या की जानकारी कर रविवार शाम तक रिपोर्ट उपलब्ध करा दें। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों की संख्या, उनमें बंद मवेशी व व्यवस्था के संबंध में अवगत कराएं।

वहीं सूचना के बावजूद बैठक में न पहुंचने व फोन रिसीव न करने पर नवाबगंज ब्लाक के सचिव देवेंद्र वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ एक दिन का वेतन काट दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शौचालय निर्माण की प्रगति काफी धीमी मिली।
विज्ञापन


लगातार तीन दिन से फोन न रिसीव करने व सूचना के बावजूद बैठक में न आने पर एक सचिव का वेतन काटा गया है। उसे प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई।

कायमगंज बाइपास मार्ग पर जाम से लोग परेशान

डायवर्जन का पालन नहीं कर रहे चालक
रोडवेज बसों के कारण होती ज्यादा समस्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें