फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को मिले शौचालय, जरूरतमंद वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र के जिजौटा बुजुर्ग गांव के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने शनिवार को विकास भवन पहुंचकर मेें शौचालय निर्माण में मनमानी की एडीपीआरओ से शिकायत की। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने मामले की शिकायत डीएम से की तो सेक्रेटरी ने उन्हें अपात्र होने की रिपोर्ट लगा दी। जबकि रसूखदार लोगों को शौचालय मुहैया करा दिए गए।
विज्ञापन


गांव निवासी रामकिशोर, अजय सिंह, राजाराम, हरवीर सिंह, लक्ष्मी, राजवीर, रामस्वरूप समेत अन्य ग्रामीण शनिवार को सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी किरन वर्मा से मिले। उन्होंने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में शौचालय आवंटन के लिए 303 लोगों की सूची बनी थी। लगभग 70 फीसद शौचालय बन चुके हैं। जिसमें कई अपात्र लोग शामिल होने के साथ एक ही परिवार में दो से तीन शौचालय तक आवंटित कर दिए गए। जबकि 30 फीसदी पात्रों के सूची में नाम शामिल होने के बावजूद वह शौचालय से वंचित हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शौचालय निर्माण में उनसे चार-चार हजार रुपये वसूले गए। जिन लोगों ने रुपये नहीं दिए उन्हें अनुदान नहीं दिया गया। दृष्टि बाधित नेत्रपाल सिंह भी शौचालय से वंचित हैं।

नरसिंह, धर्मेंद्र आदि ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। इस पर सेक्रेटरी ने सूची में नाम होने के बावजूद अपात्र घोषित कर दिया। एडीपीआरओ किरन वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें