फर्रुखाबाद। जनपद में 19 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा हुई। इसके लिए सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थी व अभिभावकों की भीड़ लगने लगी। सुबह नौ बजे परीक्षा केंद्रों का गेट खोला गया और तलाशी के बाद मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की। फिर गेट पर ही बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद परीक्षा केंद्र मेंप्रवेश दिया गया। 1249 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया, जबकि 5471 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
लेखपाल भर्ती के लिए 19 केंद्रों पर 6720 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। सुबह 10 बजे से पेपर देने के लिए अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्र पहुंचने लगे। नौ बजे से परीक्षा केंद्र का गेट खुलते ही प्रवेश के लिए भीड़ लग गई। इस पर पुलिस कर्मियों ने लाइन लगवाई और एक-एक की तलाशी लेने के बाद मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की। जेब में रखे सिक्के भी निकलवा दिए गए।
आधार व बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद प्रवेश दिया गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के सामने पेपर खोलकर अभ्यर्थियों को वितरित किए गए। शहर के केआर रस्तोगी इंटर कालेज में सर्वाधिक 502 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था थी। इसमें 98 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सभी केंद्रों पर कुल 6,720 अभ्यर्थियों में 5,471 ने पेपर दिया, जबकि 1,249 ने किनारा कर लिया। इससे 91.41 प्रतिशत उपस्थित व 18.59 प्रतिशत गैरहाजिर रहे।
डीएम व एसपी ने परीक्षा व्यवस्था देखी
फर्रुखाबाद। लेखपाल भर्ती परीक्षा का जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ की व्यवस्थाएं देखीं। परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कैमरों, बिजली व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था देखी। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो-12 शहर के बद्रीविशाल डिग्री कालेज केंद्र पर लगी अभ्यर्थियों की लाइन। संवाद- फोटो : भिनगा तहसील सभागार में आयोजित शिविर में मौजूद न्यायिक अधिकारी।
फोटो-12 शहर के बद्रीविशाल डिग्री कालेज केंद्र पर लगी अभ्यर्थियों की लाइन। संवाद- फोटो : भिनगा तहसील सभागार में आयोजित शिविर में मौजूद न्यायिक अधिकारी।