फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी व्यापारी का शव आते ही घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी नर्सरी व्यापारी का शव गांव आते ही कोहराम मच गया। गांव मीरपुर निवासी गिरीश के पुत्र नर्सरी व्यापारी दामोदर (40) विगत दिनों सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिजन इलाज कराने के बाद दामोदर को एंबुलेंस से आगरा से घर लेकर आ रहे थे। एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र के सर्रा गांव के पास ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में दामोदर की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, एंबुलेंस के चालक थाना शमसाबाद क्षेत्र के हजियांपुर निवासी सुनील, दामोदर के पिता गिरीश, पत्नी प्रियंका, मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अचरा निवासी रिश्तेदार रणजीत, नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कनासी निवासी रिश्तेदार अंबेश घायल हो गए। घायलों को एटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दामोदर के एक पुत्र व एक पुत्री है। रविवार को उनका शव आते ही घर में कोहराम मच गया। उधर, हजियांपुर निवासी सुनील की पत्नी सीमा गंगवार, पुत्र शुभम व रिषभ एटा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें