फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई सीएचसी की ओपीडी, आए 121 मरीज

विज्ञापन
कायमगंज सीएचसी में नमूना लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
सीएचसी की ओपीडी में पहले दिन 121 मरीज
विज्ञापन

कायमगंज। स्थानीय सीएचसी पर एल-2 अस्पताल स्थगित कर ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गईं हैं। पहले दिन 121 मरीज दवा लेने पहुंचे। इनमें से 42 लोगों की कोरोना की जांच के लिए नमूने लिए गए। ओपीडी परिसर में पूरे दिन साफ सफाई का भी काम चलता रहा।
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के चलते शासन ने अप्रैल में सीएचसी की ओपीडी सेवाएं बंद कर 20 बेड का कोविड एल-2 अस्पताल बना दिया था। इस परिसर में डॉक्टरों के कमरों व ओपीडी कक्ष सहित अन्य कक्षों में बेड डाल दिए गए थे। सोमवार से यहां एल-2 अस्पताल की सेवाएं स्थगित कर दी गईं हैं और ओपीडी शुरू हो गई।
विज्ञापन

पूरे दिन सफाई कर्मी यहां पड़े बेड व अन्य सामान को निकालकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करते रहे। कक्षों में साफ सफाई का काम चलता रहा।
सीएचसी पर पहुंचे मरीजों को चिकित्साधीक्षक डॉ. शिवप्रकाश ने देखा। कुल 121 मरीजों का इलाज किया गया। इसके अलावा 42 मरीजों ने कोरोना की जांच कराई। लैब टेक्नीशियन राजपाल ने नमूने लिए।
विज्ञापन

काउंटर पर मौजूद फिजियोथेरेपिस्ट रमाशंकर ने रजिस्टर में एंट्री करते रहे। आंखों संबंधी शिकायत लेकर कोई मरीज नहीं पहुंचा। चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि अब रोज ओपीडी सेवा जारी रहेगी। यहां आने वाले मरीजों का बिना मास्क के पंजीकरण नहीं होगा। साथ ही मरीज स्वेच्छा से कोरोना की जांच के लिए नमूने भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें