फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाढ़ से कटी 12 सड़कों की 50 करोड़ से होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाढ़ से गंगा पार क्षेत्र की 12 कटी सड़कों व पुलिया का निर्माण कराने का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेज दिया है। इन सड़कों व पुलियों की मरम्मत के लिए 50 करोड़ 28 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से राडेपुर कडहर से सिया संपर्क मार्ग, शेराखार होते हुए दहेलिया खंडौली मार्ग, नीवलपुर-उगरपुर से कटरी भीमपुर मार्ग, चिलसरा से गुचलियाई संपर्क मार्ग, चाचूपुर भरखा से रैदा की मडैया संपर्क मार्ग, कमालुद्दीनपुर सीढे चकरपुर मार्ग से सथरा जिठौली संपर्क मार्ग, राजेपुर कडहर से कमालुद्दीनपुर जाने वाले मार्ग के साथ ही महमदपुर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह राजमार्ग 138 पर पलिया बेडीजोर कडहर होते हुए फर्रुखाबाद मार्ग, सवासी से नगला दुर्गु-सुंदरपुर मार्ग, राजेपुर कडहर से गोपालपुर तथा भरथरी से बादाम नगला रोड को बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।
इनमें से कई ऐसी सड़कें हैं, जहां यातायात अभी भी अवरुद्ध हैं। चिलसरा से गुचलियाई मार्ग पर 40 लाख रुपये से कार्य होना है। यह मार्ग बाढ़ के दौरान कट गया था। यहां अभी भी यातायात शुरू नहीं हो सका है। वहीं, नीवलपुर-उगरपुर से कटरी भीमपुर मार्ग पर लघु सेतु बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। अवर अभियंता ने बताया कि भरथरी से बादाम नगला रोड बाढ़ के दौरान प्रत्येक वर्ष क्षतिग्रस्त हो जाता है। गंगा नदी के किनारे होने के कारण इस सड़क पर बाढ़ आने से पानी बहने लगता है। इसको दो सेल बॉक्स टाइप कलर्वट बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड मुरलीधर ने बताया कि राजेपुर ब्लॉक की 12 सड़कों की मरम्मत तथा पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। 50.28 करोड़ की लागत से इन सड़कों पर काम कराया जाएगा। जहां पर पुलियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं, उनको भी दुरुस्त करने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें