फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा, लेखाकार, कंपाउंडर दंपति समेत 12 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
थाना राजेपुर को सैनिटाइज फायर ब्रिगेड कर्मचारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
दरोगा समेत 12 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले में बढ़ते कोरोना कहर के क्रम में शनिवार को राजेपुर थाने के दरोगा, उप कृषि निदेेशक कार्यालय के लेखाकार, निजी अस्पताल के कंपाउंडर दंपति समेत 12 लोग संक्रमित निकले हैं। थाना परिसर समेत सभी मोहल्लों और घरों को सैनिटाइज किया गया। थाने को सील कर दिया गया है। संक्रमितों में फतेहगढ़ के कपड़ा कारोबारी दंपति और उनका साला भी शामिल है।
राजेपुर थाने में 14 जुलाई को 47 पुलिस कर्मियों के नमूने लिए गए थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में एक 51 वर्षीय दरोगा संक्रमित निकले। कृषि उप निदेशक कार्यालय में 58 वर्षीय लेखाकार भी चपेट में हैं। वह दस दिन से मोहल्ला महादेव प्रसाद गली में अपने घर में क्वारंटीन थे। मोहल्ला गणेश प्रसाद स्ट्रीट निवासी 45 साल के दाल व्यवसायी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फतेहगढ़ के मछली टोला निवासी 35 साल के कपड़ा कारोबारी ऑपरेशन कराने कानपुर गए थे।
विज्ञापन

उनके साथ पत्नी और साला भी था। तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पक्का पुल निवासी 33 साल की विवाहिता, मोहम्मदाबाद के कस्बा खिमसेपुर की शबीना, शहर के मोहल्ला ढुइया निवासी 27 साल का युवक जो मोहल्ला नुनहाई में एक डाक्टर के यहां कंपाउंडर है और उसकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित निकली है। कमालगंज के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी एक अधेड़ नगर पंचायत में संविदा कर्मी है।
वह भी संक्रमित है। इसके अलावा गणेश प्रसाद गली निवासी एक वृद्धा की बीते दिनों कोरोना से मौत हो गई थी। तब वहां गई एक डायबिटीज पीड़ित 63 साल की महिला संक्रमण की चपेट में आ गई। जनपद में संक्रमितों की संख्या 321 हो गई है। इनमें से 213 की छुट्टी हो गई और 98 एक्टिव केस हैं, जबकि 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
नमूना देने के बाद दरोगा ने कई स्थानों पर दी दबिश
नमूना देने के बाद राजेपुर के दरोगा ने क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर समेत चार-पांच गांवों में दबिश दी। इस दौरान कई लोगों का पकड़कर चालान भी किया। तमाम लोगों के संपर्क में आया। उसके संक्रमित निकलने से लोगों में दहशत है।
पूरे स्टाफ की दोबारा लिए जाएंगे नमूने
राजेपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमित रापजूत ने बताया कि जिन पुलिस कर्मियों ने कोरोना जांच को नमूना नहीं दिया है उनके नमूने जल्द लिए जाएंगे। यही नहीं जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, उनका भी चार-पांच दिन बाद फिर नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पॉजिटिव आए दरोगा से यदि कोई संक्रमित हुआ होगा, तो रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि संक्रमित दरोगा की बैरक के छह-सात लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। थाना सैनिटाइज करवाकर सभी कर्मचारी काम कर रहे हैं। हां आम जनता का प्रवेेश रविवार सुबह तक के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें