कोल्ड स्टोरेज में आलू डालकर वापस आ रहा ट्रैक्टर फैजबाग चौकी के पास एक पेड़ से टकरा गया। इससे एक उसमें सवार पल्लेदार की मौत हो गई। जबकि चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायल अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला सेठ निवासी कुलदीप राठौर (25) पुत्र सुरेश चंद्र पल्लेदारी करता था। शनिवार शाम को वह गांव के ही सुभाष चंद्र के ट्रैक्टर से उसी के साथ कोल्ड स्टोरेज में आलू डालने शमसाबाद आया था।
इसके अलावा गांव के ही रंजीत, दुर्वेश, भूरे, सुरजीत, चंदन, सोनू, उमेश भी आए थे। देर रात वापस जाते समय फैजबाग चौकी के पास ट्रैक्टर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पर बैठे सभी लोग उछल कर सड़क पर गिर पड़े।
कुलदीप की हालत ज्यादा गंभीर होने पर परिजन उसे फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाकी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां ट्रैक्टर सुभाष खुद चल रहे थे। उन्हें गंभीर हालत में फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उसके परिवार में पत्नी देवश्री के अलावा बच्चे करन (04) व सपना (01) और मां मुन्नी देवी हैं। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।
ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, पल्लेदार की मौत, आठ घायल
कोल्ड स्टोरेज में आलू डाल कर वापस आ रहे थे