फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा-बरेली हाईवे किनारे उपकेंद्र को 33केवी केबल पड़ने का काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र याकूतगंज की 33केवी लाइन सेंट्रल जेल चौराहे के पास भूमिगत डलवाने का काम कराया जा रहा है। इटावा बरेली स्टेट हाईवे अब एनएच में स्थानांतरित होने के बाद भी बिजली विभाग के ठेकेदार सड़क से थोड़ी दूरी पर खोदाई कर 33 केवी लाइन डलवा रहे थे। इसकी शिकायत पर एक्सईएन ग्रामीण ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया और काम बंद कराकर एनएच के मानक के अनुसार केबल डलवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र याकूतगंज का निर्माण कमालगंज के गांव गुगौरा में हो रहा है। इसके लिए भोलेपुर बेेवर रोड स्थित ट्रांसमिशन से उपकेंद्र तक 33केवी लाइन डलवाने का काम चल रहा है। फतेहगढ़ क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट से सेंट्रल जेल चौराहा और याकूतगंज से बाजार तक 33केवी की लाइन भूमिगत पड़नी है। इसका ठेका अनुराग मिश्रा के पास है। इटावा-बरेली स्टेट हाईवे एनएच में स्थानांतरित हो गया है। इससे सड़क के मध्य से दोनों ओर 11-11 मीटर दूरी तक सड़क का हिस्सा रहेगा। ठेकेदार इस दूरी को दरकिनार कर सेंट्रल जेल चौराहा के पास भूमिगत 33 केवी केबल डलवाने का काम करा रहे थे।

पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन ने इस संबंध में एक्सईन विद्युत ग्रामीण को पत्र लिखा और काम रुकवाने को कहा। एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र ने बुधवार शाम को मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। अमानक तरीके से भूमिगत केबल डलवाने का काम बंद करा दिया। ठेकेदार को सड़क के मध्य से 11 मीटर दूरी छोड़कर 33 केवी लाइन को भूमिगत डलवाने के निर्देश दिए हैं। ताकि सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू होने पर बिजली लाइन पर कोई असर न पड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें