फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशबू ने हाईस्कूल,आनंद ने इंटर में टॉपर बन प्रतिभा की बिखेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षाफल में हाईस्कूल में खुशबू ने 93.17 फीसदी अंक और इंटरमीडिएट में आनंद ने 83.20 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉप-टेन रहे छात्र-छात्राओं के परिजन बच्चों का परीक्षा परिणाम देखकर खुशी से फूले नहीं समाए।
विज्ञापन



शनिवार दोपहर यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजे आते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। हर किसी में परीक्षाफल देखने की ललक दिखाई दी। मेेेधावी अच्छे अंक पाकर खुशी से झूम उठे। कमालगंज के स्वराजवीर इंटर कालेज की छात्रा खुशबू ने कक्षा दस में 600 में से 559 अंक (93.17) पाकर जिले में पहले स्थान पर कब्जा जमाया।


सरस्वती शिशु मंदिर सेनापति के प्रद्युम्न वर्मा ने 91.17 फीसदी अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान पाया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जय नारायन वर्मा रोड फतेहगढ़ के छात्र आकाश प्रजापति ने 90.67 फीसदी अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन



इंटरमीडिएट में एबी इंटर कालेज शमसाबाद के छात्र आनंद ने 500 में से 416 अंक (83.20) पाकर जिला टॉप कर जिले का नाम रोशन किया। शहर के स्वामी रामानंद इंटर कालेज के छात्र नमन प्रताप सिंह ने 83.10 फीसदी अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान बनाया। सीपी विद्या निकेतन इंटर कालेज कायमगंज के छात्र सुधीर शर्मा ने 83.00 फीसदी अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



हाईस्कूल: 19575 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
परीक्षा परिणाम प्रतिशत- 82.60
कुल पंजीकृत- 26273
परीक्षा में शामिल हुए 23698


कितने छात्र छात्राएं उत्तीर्ण
परीक्षा में शामिल छात्र -13103
उत्तीर्ण हुए छात्र- 10195
परीक्षा में शामिल छात्राएं-10595
उत्तीर्ण हुई छात्राएं- 9380


इंटरमीडिएट: 13650 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
परीक्षा परिणाम - 75.73 प्रतिशत
कुल पंजीकृत- 19629
परीक्षा में शामिल- 18024


कितने छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण
छात्र परीक्षा में शामिल- 10109
उत्तीर्ण हुए - 7101
छात्राएं परीक्षा में शामिल- 7915
उत्तीर्ण हुए छात्राएं 6549


हाईस्कूल में खुशबू, इंटर में आनंद बने टॉपर

जनपद में दसवीं का 82.60 व इंटर का 75.73 फीसदी रहा रिजल्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें