फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी दल ने कार से बरामद की चुनाव सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चेकिंग में निगरानी दल ने इनोवा कार से बिना अनुमति ले जाई जा रही चुनाव प्रचार सामग्री को जब्त कर लिया। कार चालक और उसमें बैठे व्यक्ति के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन



लोकसभा सामान्य निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए डीएम ने निगरानी दल गठित किए हैं। निगरानी दल प्रभारी पीडब्लूडी अवर अभियंता राजकुमार 18 अप्रैल की रात जसमई तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।

कायमगंज की ओर से इनोवा कार आ रही थी। इसको रुकवा कर जेई ने चेकिंग की। कार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की फोटो छपी टोपी व अन्य चुनाव सामग्री रखी थी। इसको लाने की चालक के पास कोई अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन


अवर अभियंता ने चुनाव सामग्री जब्त कर कार चालक कांशीराम कालोनी मऊदरवाजा निवासी नवीन चंद्र और गाड़ी में बैठे राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर राठौरी निवासी राहुल कुशवाहा के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन



निगरानी दल ने कार से बरामद की चुनाव सामग्री

चालक समेत दो के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें