फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में टूटा फर्नीचर हटवाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मुख्य विकास अधिकारी ने गुरुवार को विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्यालयों में फर्नीचर टूटा मिलने पर दो दिन में निस्तारण कर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बेकार पड़े बाक्स से विद्युत संयंत्र हटाकर उसे शिकायत पेटिका के रूप में इस्तेमाल करने को कहा।
विज्ञापन


सीडीओ डा. राजेंद्र पेंसिया ने सुबह निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ कार्यालय में रिकार्ड की व्यवस्था देखा कहा कि इसी तरह डीडीओ कार्यालय की व्यवस्था कर ली जाए। बाहर लगे बाक्स के बारे में पूछे जाने पर नाजिर ने कहा कि बिजली के तार व मीटर आदि के लगाए थे, जो अब बेकार हो गए।

सीडीओ ने बाक्स से बिजली के उपकरण हटवाकर उसे शिकायत पेटिका बनाने के निर्देश दिए। कई विभागों की गैलरी में रखी टूटी कुर्सी, अलमारी आदि फर्नीचर देख दो दिन में हटवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पान मसाला से रंगीन दीवारों की पुताई व गंदे पंखे आदि साफ कराने को कहा गया।
विज्ञापन


उन्होंने सफाई व्यवस्था व रिकार्ड के रख रखाव दुरुस्त रखने को कहा। इसके साथ ही विभागों में लगी महात्मा गांधी व डा. भीमराव आंबेडकर की तस्वीरों पर धूल चढ़ी देख साफ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विकास भवन से टूटा फर्नीचर हटवाने के निर्देश

सीडीओ के निरीक्षण में मिली खामियां व गंदगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें