फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता में भी नहीं ढके गए सौभाग्य व उज्ज्वला योजना के होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी योजनाएं आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों ने रोड पर लगे पोस्टर बैनर तो हटवा दिए, लेकिन गांव के अंदर अभी भी होर्डिंग लगे हैं। इस ओर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां तक कि कुछ पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी योजनाओं के लगे होर्डिंग नहीं हटाए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में केंद्र व राज्य सरकार की कई योजनाएं संचालित हैं। इनका जमकर प्रचार प्रसार भी किया गया था। आचार संहिता लागू होते ही जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों में निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लाक को यह योजनाओं के बैनर, पोस्टर, बोर्ड और फ्लैक्स आदि हटवाने के निर्देश दिए थे।

अधिकारी व कर्मचारियों ने जेसीबी आदि लगा कर बोर्ड आदि हटवाए। लेकिन यह कार्यक्रम महज रोड तक ही सीमित रह गया। गुरुवार को कई जगह योजनाओं का प्रचार प्रसार करते झंडा बैनर नजर आए।
विज्ञापन


आलम यह है कि जनपद के प्रमुख मार्गों में से एक फर्रुखाबाद कायमगंज मार्ग पर फैजबाग के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सौभाग्य योजना का बहुत बड़ा होर्डिंग लगा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी सी फोटो भी छपी है। इसके बावजूद अधिकारियों का ध्यान इस पर नहीं गया।

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवों में बिजली विभाग की सौभाग्य योजना के बड़े बड़े बोर्ड लगे हैं।

आचार संहिता के दौरान पोस्टर बैनर हटवाने के नोडल अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट आरए चौहान ने बताया कि जहां भी पोस्टर व बैनर लगे हैं। उन्हें हटवाया जाएगा। आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


शहरों से हटे होर्डिंग्स, गांवों में खुलेआम उल्लंघन

रोड से हट गए पोस्टर बैनर गांवों के अंदर अब भी लगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें