फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 आंगनबाड़ी कर्मचारियों पर बर्खास्तगी की गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आंगनबाड़ी केंद्रों से लगातार नदारद रहने वाली कार्यकर्ता व सहायिकाओं को गत दिनों नोटिस भेजा गया था। स्पष्टीकरण न मिलने पर 31 कर्मचारियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। इनमें 13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 18 सहायिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रदेश शासन के सचिव जीएस प्रियदर्शी ने नवंबर व दिसंबर 2018 की पोषण समिति की बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के बाद बाल विकास परियोजना के आठ अधिकारियों से कर्मचारियों को चिह्नित कराया गया। इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इन्हें नोटिस जारी किया। स्पष्टीकरण न मिलने पर 31 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 31 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इनमें कमालगंज के आंगनबाड़ी केंद्र बीबीपुर की कार्यकर्ता शैली कटियार, भड़ौसा की महजबीन, कायमगंज के देवरिया की शोभना, रुटौल-3 की शबनम, गुलबाजनगर की कंचन सिंह, पथरामई की अवनीश, बढ़पुर के भगुवा नगला की लौलिता, अमेठी कोहना की रेखा शाक्य, मसेनी की अनीता, शमसाबाद के बक्सुरी की निशा, मोहम्मदाबाद के अछरौड़ा की ममता कठेरिया, पिपरगांव की रचना अवस्थी, कान्हेपुर की जगदेवी हैं।
विज्ञापन


सहायिकाओं में शहर के आंगनबाड़ी केंद्र आजादनगर की राजकुमारी, परशुराम नगर की सुषमा मिश्रा, गोविंदनगर की कुमकुम, कमालगंज के महमदपुर की अनीता, ब्लाक बढ़पुर के मसेनी की अनीता, बुढ़नामऊ की मंजू देवी, पिथूपुर मेंहदिया की अंजू, जिनैया सठैया की गिरजा देवी, रमन्ना गुलजार की कुकवती, ढिलावल गढ़िया की स्नेहलता, शमसाबाद के अलेपुर पीतधौलेश्वर की रजनी, भगवानपुर की कामिनी, चपरा तृतीय की राखी, मोहम्मदाबाद के कुरैली की शीतल शर्मा, सुल्ताननगर की बेबीरानी, रूपनगर की विनीता देवी, सिरौली की रुकसाना बेगम व सिरौली की सहायिका शारदा देवी की मानदेय सेवा समाप्त कर दी गई है। डीपीओ भारत प्रसाद ने बताया कि इस कार्रवाई का आचार संहिता से कोई लेना देना नहीं है। इन्हें कार्रवाई के लिए पहले ही नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें