फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आई दुल्हन ने गृहप्रवेश से पहले किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील अमृतपुर क्षेत्र के परतापुर कलां में दुल्हन ने गृह प्रवेश से पहले पति के साथ ससुराल में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन


परतापुर कलां निवासी उपेंद्र प्रताप सिंह की शादी शुक्रवार को रैना सिंह के साथ हुई है। शादी के बाद शनिवार को रैना पति उपेंद्र प्रताप सिंह के साथ ससुराल आई तो उसने गृह प्रवेश से पहले पौधरोपण करने की इच्छा जताई।

बहू की यह बात सुनकर ससुरालीजन काफी खुश हुए और उन्होंने बहू के हाथों से पौधरोपण कराया। रैना ने पति उपेंद्र प्रताप सिंह के साथ जामुन, पीपल, पाकड़ और बरगद आदि पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रैना की ननद गुंजन, शिवानी, पलक, नीशू, सास संजू देवी और ससुर उमेश सिंह ने भी पौधरोपण किया।

सर्वोदय मंडल के जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने कहा कि हर किसी को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक होना चाहिए। पेड़ों से ही पर्यावरण सुरक्षित रहता है। इसलिए हर कोई पौधरोपण अवश्य करें।

ससुराल आई दुल्हन ने गृहप्रवेश से पहले किया पौधरोपण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें