फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो पलटने से घायल बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। कसबा स्थित पुराना बस अड्डा के पास सोमवार देेर रात एक स्कार्पियो पलट गई थी। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए थे। इसमें एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


लखनऊ थाना बंथरा के पुरैनी गांव निवासी इंद्रेश, शिवमंगल, उनकी पत्नी गीता व तीन वर्षीय बेटी श्रृष्टि के अलावा सुंदर लाला, उनकी पत्नी तेजवती व पुत्री प्राची स्कॉर्पियो से जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर जा रहे थे। इसी दौरान सोमवार देर रात को उनकी कार अनियंत्रित होकर अमृतपुर में पुराने बस अड्डा के पास पलट गई थी। हादसे में सभी लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


अमृतपुर थानाध्यक्ष रामप्रकाश ने बताया कि श्रृष्टि की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना शव लेकर चले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें