फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासिंग आउट परेड के साथ 111 रणबाकुरों ने ली देश सेवा की शपथ

विज्ञापन
करियप्पा मैदान में सलामी लेते डिप्टी कमांडर नवीन शर्मा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
राजपूत रेजीमेट सेंटर फतेहगढ़ के करियप्पा मैदान में 111 रिक्रूटों ने शनिवार सुबह पासिंग आउट परेड में भाग लिया। इसके साथ ही वह साथ सेना के अंग बन गए। उन्होंने देश की आन-बान-शान पर मर मिटने की शपथ ली। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन रिक्रूटों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट सेंटर में 37 सप्ताह का प्रशिक्षण पूर्ण कर 111 रिक्रूट सेना में शामिल हो गए। उन्होंने करियप्पा मैदान में शनिवार सुबह पासिंग आउट परेड में भाग लिया। मार्च पास्ट कर डिप्टी कमांडेंट नवीन शर्मा को सलामी दी। परेड व मार्चपास्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट नवीन, लोकेंद्र व रवि कुमार को पदक देकर सम्मानित किया गया।
उन्हें अनुुशासन, देश सेवा, वीरता, युद्ध भूमि में विजय या मौत का भी पाठ पढ़ाया गया। इसके साथ ही जवानों ने देश की आन-बान-शान पर मर मिटने की शपथ ली। जवानों को राजपूत रेजीमेंट के इतिहास की भी जानकारी दी गई। इसी के साथ रिक्रूट देश सेवा के लिए सेना में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें