फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के घर के ताले तोड़कर गेहूं के 11 पैकेट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार के घर से गेहूं के 11 पैकेट चोरी
विज्ञापन

नवाबगंज। कोटेदार के घर के ताले तोड़कर चोरों ने गेहूं व चावल के 20 पैकेट पार कर दिए। चावल के नौ पैकेट सुबह गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में पड़े मिले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना नवाबगंज के ग्राम सिकंदरपुर नहरोसा के कोटेदार दफेदार सिंह का एक मकान नवाबगंज कस्बा में है। इसमें उनकी बहन रामबेटी रहती हैं। गांव के मकान में वह सरकारी कोटे का राशन आदि रखते हैं। चार दिन पूर्व उनकी बहन की तबीयत खराब हो गई। इस पर वह परिवार के साथ बहन का इलाज कराने कानपुर चले गए।
विज्ञापन

इसी बीच बंद पड़े गांव के मकान के चोरों ने ताले तोड़ दिए। चोर वहां से कोटा के गेहूं व चावल के 20 पैकेट पार कर दिए। शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ काम करने जा रहे थे, तब उन्हें गांव के ही रामसिंह के बाजरे के खेत में चावल के 9 पैकेट पड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि कोटेदार दफेदार के घर के ताले तोड़कर चोरी हुई है। इस पर ग्रामीणों ने दफेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी। दफेदार ने आने पर दोपहर को थाने में गेहूं के 11 पैकेट चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें