फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धों सहित 11 लोग कोरोना की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें छह बुजुर्ग शामिल हैं। जिले में अब तक संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 4186 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का सिलसिला थम नहीं रहा है। जांच रिपोर्ट में शहर के नेकपुर निवासी वृद्ध, आईटीआई चौराहा निवासी वृद्धा व एक अन्य वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिला।
कायमगंज के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी वृद्ध, चिलौली निवासी युवक, कंपिल निवासी वृद्ध, गऊटोला निवासी वृद्ध के अलावा मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव अचरा निवासी महिला, पहरापुर निवासी महिला व राजेपुर निवासी युवक कोरोना की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 3967 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 64 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी जिले में 155 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें