फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चूल्हे की चिंगारी से 11 झोपड़ियां राख, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
फोटो-3 समैंचीपुर चितार में झोपड़ी में लगी से उठती लपटें। संवाद
विज्ञापन
शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। गंगा कटरी क्षेत्र के समैचीपुर चितार गांव में बृहस्पतिवार सुबह खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवा से आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते करीब 11 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों रुपये की गृहस्थी व नकदी जलकर राख हो गई। इससे सभी परिवार बेघर हो गए हैं। भोजन का भी संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन



गांव निवासी सोहेल की पुत्री असरीना सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान निकली एक चिंगारी ने झोपड़ी में आग पकड़ ली। हवा के तेज होने से आग ने पल भर में ही विकराल रूप ले लिया और आसपास की अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, राजस्व विभाग और पशु विभाग को सूचित किया। थाना पुलिस सुबह 8 बजे और फायर ब्रिगेड की टीम सुबह करीब 9 बजे घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। आग बुझाने के प्रयासों के बावजूद, राजस्व टीम और पशु विभाग के कर्मचारी सुबह 10 बजे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके थे। इस देरी से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। लेखपाल पंकज सिंह 11 बजे के आसपास पहुंचे और क्षति का आकलन किया। वहीं पशु पालन विभाग की टीम 10:45 बजे पहुंची और घायल जानवरों का उपचार किया।
विज्ञापन

घटना के दौरान ग्राम प्रधान ताराबानो के पुत्र शिजवान ने गंगा नदी में पंप सेट लगाकर बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों के डेढ़ घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। अकीशन बेगम का घरेलू सामान और झोपड़ी जल गई। तरबूज की बिक्री के रखे लगभग 81,000 रुपये के जल गए। दो जानवर भी झुलसे। अनुमानित नुकसान 2 लाख रुपये है। ईदुल की झोपड़ी जल गई। तरबूज की बिक्री के 31,000 रुपये जल गए। अनुमानित नुकसान लगभग 52,000 रुपये। सुहेल, नौशाद, शमशाद, मयशाद, हासमा बेगम, शाहरुख, हुस्नमोहंद, नजरुल, खान मोहम्मद की झोपड़ी व घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने पुष्टि की है कि आग से झोपड़ियां और घरेलू सामान जला है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें