फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में धन उगाही की शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका कायमगंज में की गई जांच में 11 आवेदक अपात्र पाए गए। गुरुवार को डूडा कर्मचारियों ने नगर पालिका कायमगंज में अपात्र लोगों की सूची चस्पा कर 15 दिन में आपत्तियां मांगी हैं।
प्रभारी परियोजना अधिकारी गजराज सिंह ने बताया कि पीएम आवास का लाभ पाने के लिए नगर पालिका कायमगंज में 208 लोगों ने आवेदन किए थे। डीएम के आदेश पर बीते दिनों नगर पालिका, डूडा व तहसील कायमगंज के लेखपालों ने आवेदकों की गहनता से जांच की। इसमें 11 लोग अपात्र पाए गए। उप जिलाधिकारी सदर व प्रभारी परियोजना अधिकारी गजराज सिंह के निर्देश पर डूडा कर्मचारियों ने गुरुवार को कायमगंज नगर पालिका पहुंचकर अपात्रों की सूची चस्पा कर दी।
यह आवेदक पाए गए अपात्र : सुनीता देवी, संजीव कुमार, रामबेटी, सोमवती, इदरीशा बेगम, शशि, मीरा, दानिश, आसिफ खान, अमित कुमार व सुनील कुमार।