फर्रुखाबाद। आईजी के आदेश पर पूरे जिले में अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस अभियान में कच्ची शराब समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से सौ लीटर से अधिक शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर मिली लहन को नष्ट कर दिया।
मोहम्मदाबाद पुलिस ने गांव कुसमापुर निवासी प्रताप सिंह को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। कंपिल थाना पुलिस ने मोहल्ला टीचर कालोनी निवासी संजय श्रीवास्तव को दस लीटर कच्ची शराब समेत पकड़ा है। मऊदरवाजा में जिला कासगंज के मोहल्ला अशोक नगर निवासी राहुल कुमार को तहसील सदर चिरसरा रोड से 20 लीटर कच्ची शराब सहित पकड़ है।
इसी थाना क्षेत्र के गांव बाबरपुर निवासी सद्दाम, गांव छोटा शिकारपुर निवासी चंद्रभान उर्फ ठाकुर, प्रवीन को बीस-बीस लीटर शराब सहित पकड़ा है। कमालगंज थाना पुलिस ने गांव कतरौली पट्टी निवासी कौशलेंद्र, गांव गदनपुर निवासी रामवीर उर्फ कल्लू, मुन्ने सिंह को दस-दस लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया।
राजेपुर पुलिस ने गांव विलालपुर निवासी सुुनील सिंह को दस लीटर शराब सहित पकड़ा। नवाबगंज थाना पुलिस ने गांव मझंना निवासी पप्पू को 9 लीटर शराब सहित पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ अवैध शराब में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर मिली सैकड़ों लीटर लहन को नष्ट किया।