फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आरोग्य मेले में 1089 मरीजों को मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की सीएमओ ने व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने के साथ आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में शहर के छह व ग्रामीण क्षेत्र के 28 पीएचसी में आरोग्य मेला लगा। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने शहरी क्षेत्र में पीएचसी नवदिया, भोलेपुर एवं रकाबगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर डॉक्टर व स्टाफ मौजूद मिला। सीएमओ ने दवाओं की उपलब्धता व जांच सामग्री के बारे पूछताछ की। उन्होंने सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार जांच व उपचार कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि आशा, एएनएम व अन्य अन्य स्टाफ के सहयोग से अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षित भी किया। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में कुल 1089 मरीजों को उपचार दिया गया। इसके अलावा 360 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें