फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सयुस के राष्ट्रीय सचिव व अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष में हुई तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र यादव और अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भोला यादव के बीच तीखी तकरार हुई। यह विवाद बूथों की समीक्षा के दौरान व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंच गया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और अन्य पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव कर रहे थे। बूथवार वोटर लिस्टों की समीक्षा के दौरान जितेंद्र यादव ने बताया कि उनके पास बूथ की कोई जिम्मेदारी नहीं है। इस पर भोला यादव ने जितेंद्र यादव पर पार्टी कार्यकर्ता को पीटने का आरोप लगाया। जवाब में जितेंद्र यादव ने भोला यादव को बसपाई बताते हुए उन पर त्रिस्तरीय चुनाव में बसपा से अपनी पत्नी को टिकट दिलवाने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर दोनों नेता अपनी कुर्सी से खड़े हो गए। अन्य पदाधिकारियों ने व्यक्तिगत टिप्पणियों को बैठक के बाहर करने की बात कहकर स्थिति संभाली।
मामला शांत होने पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सभी पदाधिकारियों से क्षेत्र में सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होने पर ही सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष ने एक-दूसरे पर टिप्पणी करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या को लिखित में दें, सोशल मीडिया पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी। बाद में उन्होंने इस घटना को मामूली कहासुनी बताया। बैठक में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें