फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों के बजाए पार्सल ढोते मिली 108 एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 108 सेवा की एंबुलेंस मरीजों के बजाए रोडवेज के पार्सल ढोते मिली। कैमरे का फ्लैश चमकते ही एंबुलेंस चालक पार्सल उतारकर भाग गया। यह एंबुलेंस एक दिन पहले ही खराब बताकर आफ रोड कराई गई थी। अब जिम्मेदार जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 108 नंबर की 22 एंबुलेंस काम कर रहीं हैं। इनमें कायमगंज लोकेशन पर काम करने वाली 9966 नंबर एंबुलेंस सुबह करीब सवा 10 बजे रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। उसमें चालक समेत तीन कर्मचारी सवार थे। एक कर्मचारी ने बस स्टैंड के पूछताछ कक्ष के बाहर रखे पार्सल को उठाया और एंबुलेंस में रखने लगा। इसी दौरान कैमरे का फ्लैश चमक गया। कैमरा देखकर पार्सल उठाने वाले ने फोन पर किसी से बात की। फिर एंबुलेंस से उतरा और पार्सल जमीन पर रख दिया। चालक एंबुलेंस लेकर चला गया। इसके बाद कर्मचारी पार्सल उठा ले गया।
जानकारी करने पर पता चला कि 20 अगस्त को शाम सात बजे कागजों पर एंबुलेंस को ऑफ रोड कर दिया गया था। अब सवाल उठता है कि खराब एंबुलेंस रोडवेज बस स्टैंड तक कैसे पहुंची। वैसे भी एंबुलेंस में पार्सल नहीं ले जाए जा सकते हैं। एंबुलेंस संचालक कंपनी जीवीके के ईएमई (इमरजेंसी मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव) अजय यादव ने बताया कि गाड़ी खराब होने की वजह से ऑफ रोड कराई गई थी। उसमें पार्सल ढोने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें