फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया के शौचालय कबाड़, फर्स पर पड़़ा मिला टीबी मरीज

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में फर्श पर लेटे मरीज को देखते चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
लोहिया के शौचालय खस्ताहाल, मंत्री नाराज
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। प्रदेश सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण राज्यमंत्री अतुल गर्ग को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल के सभी शौचालय बदहाल मिले। उन्होंने तंज कसा, शौचालय देखना सीएमएस का नहीं मंत्री का काम है। पिछले दौरे में निर्देश के बावजूद आठ माह बाद भी डिजिटल एक्सरे मशीन चालू नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। जीरियाट्रिक वार्ड से निकलते समय मरीज को जमीन पर पड़ा देख भी नाराजगी जताई।
राज्यमंत्री दोपहर साढ़े 12 बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे। वे इमरजेंसी में गए और डा.अभिषेक चतुर्वेदी से भर्ती मरीजों की संख्या पूछी। इसके बाद बच्चा वार्ड और फिर शौचालय देखा। पुरुष और महिला वार्ड में भी मरीजों से बातचीत की। यहां शौचालय में गंदगी देख नाराजगी जताई। कहा, कौन जिम्मेदार है, तो सीएमएस ने कहा, सर! मैटर्न। तो बोले, हां सीएमएस नहीं, शौचालय देखने की जिम्मेदारी मंत्री की है।
विज्ञापन

इसके बाद जनरल वार्ड में मरीजों से बातचीत की। वहां भी शौचालय देखा। बाहर निकलकर सीएमएस से बोले, बस एक व्यवस्था अच्छी है। सभी शौचालय खस्ताहाल हैं। उन्होंने अल्ट्रासाउंड और एक्सरे रूम भी देखा। कहा कि पिछले दौरे में डिजिटल अल्ट्रासाउंड चलाने के निर्देश दे गए थे, तो क्या हुआ। सीएमएस ने कहा कि अभी केबल नहीं मिला है। इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने इस बिंदु को अपने निजी सचिव से नोट करने को कहा।
मंत्री जब जीरियाट्रिक वार्ड से लौटे, तो हाल में एक मरीज जमीन पर पड़ा था। उसने अपना नाम मनोज बताया। टीबी वार्ड की नर्स को तलब किया गया। नर्स ने बताया कि कई बार उसे ऊपर लिटाया है, मगर वह नहीं लेटता। इस पर मंत्री चुप हो गए। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायक मेजर सुनील दत द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, समाजसेवी डा. रजनी सरीन आदि थे।
विज्ञापन

सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करना लक्ष्य: गर्ग
फर्रुखाबाद। राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोविड अस्पतालों में तो व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। उनकी मॉनीटरिंग कई स्तर पर की जा रही है। शिकायत मिलते ही उस पर एक्शन लिया जा रहा है। अब लक्ष्य अस्पतालों की सामान्य सेवाएं बहाल करने का है। उसी के लिए वह दौरा कर रहे हैं। एक सवाल पर बोले, सीएमएस और डाक्टरों की लड़ाई आपसी है। कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। अभी इस विषय पर बात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें